Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 3, 2021

सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक संदिग्ध हालात में लापता

 मंडी धनौरा नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी सैनी के पति प्रकाश सैनी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। वह शनिवार की सुबह सैर को घर से निकले थे। चार घंटे तक भी घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।



प्रकाश सैनी शेरपुर रोड पर स्थित अपने इंटर कालेज परिसर में ही बने आवास में सपरिवार रहते हैं। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे वह टहलने के लिए घर से निकले थे। आमतौर वह लगभग आधा घंटे में ही टहल कर वापस आ जाते हैं। सुबह 10 बजे तक भी वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। परिजनों की ओर से भी सोशल मीडिया पर उनका फोटो पोस्ट कर उनका सुराग मिलने पर जानकारी दिए जाने की अपील की गई है।

सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक संदिग्ध हालात में लापता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link