Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 22, 2021

7TH CPC Latest News: केन्द्रीय कर्मचारियों की एक और टेंशन खत्म,अब आसानी से मिलेगा यह भत्ता, जानिए डिटेल्स

 7TH CPC Latest News: केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत देने के मकसद से एक और नियम में ढील दी है, जिसका सीधा-सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) की जेब पर पड़ रहा है.कुछ महीनों पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को गुड न्यूज़ देते हुए बाल शिक्षा भत्ता (Children Education Allowance) के नियम को सरल बनाया. इसके तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सीईए (CEA) क्लेम करने के नियमों में ढील दी है।





वर्तमान में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सीईए (चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस) के हिस्से के रूप में प्रति माह 2250 रुपये मिलते है. लेकिन कर्मचारियों को यह राशि तभी मिलती है जब वें अपने बच्चों के रिजल्ट या रिपोर्ट कार्ड के साथ सीईए क्लेम करते है।



हालांकि कोविड-19 महामारी के बीच देशभर में अधिकांशत स्कूल आज भी बंद है. ऐसे में बच्चों के रिजल्ट, रिपोर्ट कार्ड्स आदि अभिभावकों को नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी भी सीईए क्लेम करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने में दिक्कतों का सामना कर रहे है।



इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, डीओपीटी ने सरकारी कर्मचारियों को स्व-प्रमाणन (Self-Certification) के जरिये बाल शिक्षा भत्ता राशि का दावा करने की अनुमतियां दी है। सीईए क्लेम करने के लिए कर्मचारी रिजल्ट या रिपोर्ट कार्ड का इ-मेल या एसएमएस का प्रिंटआउट जमा कर सकते है।



हालांकि, कर्मचारियों के ध्यान देने वाली बात यह है कि नियमों में यह छूट केवल मार्च 2020 और मार्च 2021 में समाप्त होने वाले शैक्षणिक वर्षों के लिए मान्य है. केंद्र सरकार कर्मचारियों को उनके बच्चों की स्कूली शिक्षा और होस्टल फीस जैसी जरूरतों का ध्यान रखने में मदद करने के लिए सीईए का भुगतान करती है.


7TH CPC Latest News: केन्द्रीय कर्मचारियों की एक और टेंशन खत्म,अब आसानी से मिलेगा यह भत्ता, जानिए डिटेल्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link