Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 22, 2021

पदोन्नति : महिला कार्मिकों को पदोन्नति के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा

 लखनऊ : ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) योजना में महिलाओं को कार्य देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है। प्रदेश में करीब 44 हजार महिलाओं को अब तक महिला मेट के रूप में जोड़ा जा चुका है। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलाकर लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है, ताकि वे पुरुषों की तरह मेट के पद पर पदोन्नत हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मानदेय भी मिलेगा। गांवों में मनरेगा से महिलाओं को





सशक्त बनाने की मुहिम तेज हुई है। वैसे तो इस योजना में श्रमिक के रूप में महिलाएं लंबे समय से कार्यरत हैं, लेकिन आठ मार्च को ग्राम्य विकास विभाग ने मेट के 50 फीसद पदों पर महिलाओं को रखने का आदेश दिया, उन्हें तीन साल तक इस पद पर रहने का मौका मिलेगा। असल में 58 हजार 189 ग्राम पंचायतों में वर्षभर मनरेगा का कार्य चलता ही रहता है।

पदोन्नति : महिला कार्मिकों को पदोन्नति के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link