Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, January 4, 2022

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 तक के स्कूल में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

नाइट कर्फ्यू अब रात 11 की बजाए 10 बजे से लगेगा, शादी-समारोह में 100 मेहमानों की अनुमति 

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यूपी सरकार ने 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में नाइट कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। पहले यह रात 11 से सुबह 5 बजे तक था। वहीं, शादी-समारोह में भी मेहमानों की संख्या सीमित कर दी है। बंद स्थानों में सिर्फ 100 मेहमानों को अनुमति रहेगी। जबकि खुले स्थान यानी ग्राउंड पर क्षमता के 50% मेहमानों की अनुमति होगी। दरअसल, यूपी में कोरोना और ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद मंगलवार को सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक की। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सीएम ने करीब 3 घंटे तक एक्सपर्ट्स के साथ मौजूदा हालत की समीक्षा की। इसके बाद बंदिशों को बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल, प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। कोरोना केस पर नजर रखी जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो आगे और कड़े प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी है।


कोरोना की नई गाइडलाइन जारी


कक्षा 10वीं तक के सभी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश घोषित। इस अवधि में छात्रों का वैक्सीनेशन होता रहेगा।

शादी समारोह में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी।

खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों की उपस्थिति की अनुमति नहीं।

नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक होगा। यह व्यवस्था 6 जनवरी यानी गुरुवार से प्रभावी होगी।

जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थलों को 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे।

सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों, ऐतिहासिक स्मारक, कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, होटल-रेस्त्रां में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। बिना स्क्रीनिंग/सैनिटाइजेशन के किसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य।



UP में ओमिक्रॉन के एक दिन में 18 नए केस मिले, कोरोना के भी 992 मरीज

यूपी में कोरोना विस्फोटक हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश में ओमिक्रॉन के एक दिन में 18 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमित आठ मरीज मिल चुके हैं। यानी अब प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी दोगुनी हो गई है। मंगलवार को 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 992 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 3,173 तक पहुंच गए हैं। अकेले लखनऊ में 146 नए केस दर्ज हुए।

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 तक के स्कूल में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link