Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 23, 2022

मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे तक गरज के साथ होगी बारिश

 लखनऊ : मकर संक्रांति के बाद ठंड धीरे-धीरे विदा होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में अगले एक सप्ताह तक भीषण ठंड पड़ेगी। वहीं अगले 48 घंटे तक तेज हवा और गरज-चमक के साथ प्रदेश में बारिश हो सकती है। वैसे राजधानी में शनिवार को भी बारिश हुई।





मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ‘सीवीयर कोल्ड डे’ (कड़ाके की ठंड) के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश भर में अगले 48 घंटों तक शीतलहर चल सकती है। इससे लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, गोरखपुर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक घट जाएगा। नहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रात में ठंड कम होगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हिमालय में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी हुई। पंजाब और हरियाणा भी शीतलहर की चपेट में हैं।


लखनऊ में शनिवार सुबह बारिश के बीच गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास करते सेना के जवान ’ जागरण


02 दिन तक लखनऊ समेत कई जिलों के लिए सीवीयर कोल्ड डे की चेतावनी


02 से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान


3.4 मिमी बारिश शनिवार को लखनऊ में हुई

मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे तक गरज के साथ होगी बारिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link