Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 23, 2022

Up news: आईटी सेक्टर में 22 लाख को देंगे रोजगार, अखिलेश

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर अकेले आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटाप दिया जाएगा।





अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा उपरोक्त योजनाओं के बारे में ब्योरा चुनावी घोषणापत्र में दिया जाएगा। हमारी सरकार एचसीएल के प्रोजेक्ट के जरिए यह काम लखनऊ में शुरू कर चुकी थी। सरकार बनने पर हम इस दिशा में देर नहीं लगाएंगे।


अखिलेश करहल से सपा प्रत्याशी घोषित

सपा ने शनिवार को औचारिक रूप से अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की व अखिलेश को जीत की शुभकामनाएं दीं।

Up news: आईटी सेक्टर में 22 लाख को देंगे रोजगार, अखिलेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link