Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 23, 2022

UPTET 2021 : केंद्रों दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे, अभ्यर्थी रोडवेज बसों में मुफ्त आएं जाएं -

रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से 12 जनवरी को जारी आदेश में दरवाजे एक घंटे पहले खोलने की बात कही गई थी।





कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की तरफ से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले ही खोल दिए जाएंगे, ताकि भीड़ एकत्रित न हो व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने में कठिनाई न हो। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद में प्रवेश नहीं मिलेगा।

.मिलेगा।


अभ्यर्थी रोडवेज बसों में मुफ्त आएं जाएं -


टीईटी अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज टीके बिसेन के मुताबिक, | 23 जनवरी को पुनः आयोजित टीईटी में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को उनके प्रवेश पत्र पर परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षा तिथि 23 जनवरी के एक दिन पूर्व 22 जनवरी से परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद 24 जनवरी तक मान्य होगी। उन्होंने बताया है कि समस्त प्रतिभागी ऑनलाइन अपलोड किए हुए प्रवेश पत्र की अतिरिक्त प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखें। परिचालक द्वारा मांगे जाने पर एक प्रति स्व हस्ताक्षरित कर परिचालक को दें।

UPTET 2021 : केंद्रों दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे, अभ्यर्थी रोडवेज बसों में मुफ्त आएं जाएं - Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link