Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 3, 2022

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने अब आठ हजार मानदेय मिलेगा,500 प्रोत्साहन राशि देने का मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने अब आठ हजार मानदेय मिलेगा,500 प्रोत्साहन राशि देने का मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान 

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 585 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिमाह 500 रुपये व सहायिकाओं को 250 रुपये देने की घोषणा की है।आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी दोनों को ही 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।



यह प्रोत्साहन राशि 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक दी जाएगी। अभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 55 सौ रुपए व मिनी आंगनबाड़ी को 4250 रुपए व सहायिका को 2750 रुपए मिलता था। अब परफॉर्मेंस लिंक इंसेंटिव के साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्री को 8000 रुपये व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री को 6500 और सहायिका को 4000 रुपये तक मानदेय मिल सकेगा।


इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित भी किया। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने अब आठ हजार मानदेय मिलेगा,500 प्रोत्साहन राशि देने का मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link