Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 3, 2022

Primary ka master: छुट्टी में भी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं

 पीलीभीत। अब परिषदीय स्कूलों में चल रही शीतकालीन छुट्टियों में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक और अनुचर जिला मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। बगैर अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा। इस संबंध में बीएसए ने सभी बीईओ को आदेश जारी कर दिए हैं।






विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियां तेजी से की जा रही है। मतदाता सूची का प्रकाशन जल्द हो जाएगा। जनपद में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल बनाए जा चुके हैं, जिसकी चुनाव आयोग को सूचना भेजी जा चुकी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक कर रखा है। विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीएसए चंद्रकेश सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुचर जनपद मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। आगे कहा गया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जनपद मुख्यालय किसी भी दशा में न छोड़ा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर विभागीय और शासकीय कार्य प्रभावित न हो। बीएसए ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।

Primary ka master: छुट्टी में भी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link