Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 21, 2022

UPTET 2021 : यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी को होगी,इस बार क्वेश्चन पेपर के होंगे दो सेट,कौन सा बांटेगा? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UPTET) यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जा रहा है.यूपी टीईटी परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होनी थी. लेकिन तब परीक्षा से कुछ समय पहले ही क्वेश्चन पेपर लीक होने के कारण एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था. इसलिए इस बार सावधानी बरतते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UP Basic Shiksha) ने यूपी टीईटी क्वेश्चन पेपर्स (UPTET question paper) के दो अलग-अलग सेट्स तैयार करवाए हैं. इतना ही नहीं, ये दोनों सेट्स अलग-अलग फर्मों द्वारा तैयार किए गए हैं. लेकिन परीक्षा में इनमें से कोई एक सेट ही स्टूडेंट्स को बांटा जाएगा. वह सेट कौन सा होगा? पढ़िए पूरी खबर….




हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार यूपीटीईटी परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में प्रश्न पत्रों को दो-दो सेट्स भेजे जाएंगे. लेकिन कोषागार से कौन सा सेट निकाला जाएगा और परीक्षा में कौन सा प्रश्न पत्र बंटेगा, इसका निर्धारण परीक्षा के दिन ही किया जाएगा. एग्जाम से कुछ देर पहले ही अधिकारियों को इसकी सूचनाएं दी जाएगी. इस संबंध में यूपी बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है.



दो कंट्रोल रूम



इस बार यूपी टीईटी परीक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. एक कंट्रोल रूम गृह विभाग और दूसरा परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में बनाया गया है. कंट्रोल रूम के नंबर्स हैं –


9454400006


9454400007


0522-2239295



इस परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश आपको यूपी टीईटी एडमिट कार्ड (UPTET admit card) में भी मिल जाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक updeled.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा.



हर चीज की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग



यूपी टीईटी एग्जाम (UPTET Exam) यूपी टीईटी में इस बार प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्किताएं सील करने तक की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी. इस बार सीसीटीवी से ज्यादा फोकस वीडियो रिकॉर्डिंग पर किया जा रहा है. इसके अलावा स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर 1.30 घंटे पहले पहुंचना होगा. एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी.



हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षक मौजूद होंगे. इन सभी की उपस्थिति में ही क्वेश्चन पेपर्स और आंसर शीट्स खोले और बांटे जाएंगे.

UPTET 2021 : यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी को होगी,इस बार क्वेश्चन पेपर के होंगे दो सेट,कौन सा बांटेगा? जानें लेटेस्ट अपडेट्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link