Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 31, 2022

यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी का पेपर आउट, 24 जिलों की परीक्षा रद्द, निरस्त परीक्षा अब 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी

 लखनऊ: प्रदेश में नकल कराने के लिए कुख्यात रहे बलिया जिले ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को फिर कलंकित कर दिया। बुधवार अपराह्न दो बजे से होने वाला इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जांच में वायरल प्रश्नपत्र सही मिलने पर 24 जिलों की इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई। साथ ही बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) बृजेश कुमार मिश्र को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बलिया पुलिस ने देर रात तक डीआइओएस व एक स्थानीय पत्रकार समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीआइओएस और पत्रकार को जेल भेज दिया गया था जिन्हें रिमांड पर लेकर एसटीएफ पूछताछ कर रही थी।



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से चल रही हैं। नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर इंतजाम भी किए, लेकिन परीक्षा शुरू होने के छठे दिन ही इंटर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। अफसरों के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे बलिया के डीएम व एसपी को द्वितीय पाली में होने वाले इंटर अंग्रेजी विषय सीरीज 316 ईडी व 316 ईआइ के प्रश्नपत्र मिले। उन्होंने वायरल प्रश्नपत्र जांच के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय पर भेजा। प्रश्नपत्रों के मिलान में वायरल पेपर सही निकले। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि इंटर अंग्रेजी के उक्त दोनों सीरीज के प्रश्नपत्रों से बलिया सहित 24 जिलों में दो बजे से इम्तिहान होना था। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही इन जिलों के परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई। शेष 51 जिलों में विधिवत परीक्षा कराई गई। आराधना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। बलिया के डीआइओएस बृजेश को निलंबित कर दिया गया है। एसटीएफ को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध रासुका तक की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह भी निर्देश हैं कि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े, सभी से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें। सभी 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा देने बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए थे।


उधर बलिया पुलिस ने बताया कि मामले में डीआइओएस के साथ ही एक स्थानीय पत्रकार अजीत कुमार ओझा, थाना नगरा के बृजभान यादव, जय प्रकाश यादव, जनार्दन यादव, सुनील, राकेश यादव, अनमोल, अनूप चौहान, अभिषेक यादव, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता व थाना सिकंदरपुर से शुभेन्द्र यादव, अहमद रजा, ओम प्रकाश वर्मा, सुधीर यादव और सुजीत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पहुंची। वहां कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद पेपर लीक प्रकरण पर अफसरों के साथ आपात बैठक की। मंत्री ने कहा कि जांच के बाद पेपर लीक कराने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मीटिंग की गई है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित सामग्री 7


व्यवस्था पर प्रश्न संपादकीय।


लखनऊ में बुधवार को पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, साथ में उपस्थित अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला व अन्य ’ जागरण


’>>निरस्त परीक्षा अब 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी


’>>जांच में आरोपितों पर रासुका तक की कार्रवाई के निर्देश


हेल्पलाइन नंबर जारी


आराधना शुक्ला ने बताया कि निरस्त की गई परीक्षा के संबंध में परीक्षार्थियों में किसी प्रकार की जिज्ञासा हो तो विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें, जहां उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।



’वाट्सअप- 8840850347


’हेल्पलाइन नंबर- प्रयागराज- 18001805310, 18001805312


’लखनऊ-18001806607, 18001806608


’फैक्स नंबर- 0522 2237607


इन जिलों की परीक्षा निरस्त


बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर व गोरखपुर।


यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी का पेपर आउट, 24 जिलों की परीक्षा रद्द, निरस्त परीक्षा अब 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link