बिछवां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधे घंटे बाद बाहर निकलवाया
विछयां सोमवार की सुबह छात्राओं के साथ एक आरोपी ने अभद्रता कर दी। शोर मचने पर आरोपी भाग कर एक तालाब में चला गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधा घंटे बाद आरोपी को बाहर निकलवाया।
थाना क्षेत्र के स्कूल के बाहर सोमवार की सुबह छात्राएं मौजूद थी तभी युवक पहुंचा और छात्राओं के
साथ अभद्रता करने लगा। छात्राओं के शोर मचाने पर छात्र एकजुट हुए और युवक को पकड़ना चाहा तो वह भागकर स्कूल के पीछे स्थित तालाब में घुस गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए और तालाब में बैठे युवक को बाहर निकालने का काफी
प्रयास किया लेकिन वह तैयार नहीं था। दो गोताखोर तालाब में उतारे गए ज युवक को तालाब से बाहर निकाल कर लाए। युवक ने अपना नाम अजय निवासी नयागांव जनपद एटा बाया वह अपनी ननिहाल इन्नीखेड़ा आया था। उसने बताया कि कुछ लोग परेशान कर रहे थे। जिस वजह से वह तालाब में कूद गया। कुछ देर बाद युवक के परिजन वहां आए और बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।

