Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 31, 2022

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में फेल हो रहा पोर्टल, पढ़े पूरी खबर

 परीक्षा शुरू होने के दो घंटे के भीतर दर्ज करनी होगी ऑनलाइन हाजिरी 

सुल्तानपुर माध्यमिक शिक्षा विभाग का पोर्टल परीक्षार्थियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में फेल हो रहा है। शासन का निर्देश है कि परीक्षा शुरू होने के दो घंटे के भीतर पोर्टल पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनुपस्थिति अपडेट की जाय लेकिन पोर्टल की कमी की वजह से ऐसा कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। सोमवार को तय समय-सीमा में पोर्टल अंडर मेंटेनेंस होने की वजह से कई परीक्षा केंद्रों की अटेंडेंस नहीं दर्ज हो पाई।


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनुपस्थिति दर्ज करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन व्यवस्था दी थी। साथ ही यह निर्देश दिया था कि परीक्षा शुरू होने के दो घंटे के अंदर ऑनलाइन अटेंडेंस अपडेट की जाय। ऑनलाइन अपडेशन के इस कार्य में पोर्टल की कमी ही बाधक हो रही है।

सोमवार को पहली पाली में माध्यमिक शिक्षा परिषद का पोर्टल दगा दे गया करोब 30 परीक्षा केंद्रों से ऑनलाइन उपस्थिति की सूचना दर्ज नहीं हो पाई।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य स्वयं परीक्षा विभाग में बैठकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की निर्देश दे रहे थे

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में फेल हो रहा पोर्टल, पढ़े पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link