पड़ाव कटेसर गांव के बाहरी छोर पर बाढ़ से गांव को बचाने के लिए बांध का निर्माण कराया गया था। बांध तक ग्रामीणों के आने-जाने के लिए बनाई गई सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी मार्ग से आना जाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन है।
कटेसर गांव की सड़क रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क पर गड्ढे बन गए हैं और किनारे कट गए हैं। इससे हमेशा
खतरा बना रहता है। इसी सड़क के किनारे पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय भी है जिसमें कई गांव के बच्चे पढ़ने जाते हैं। सबसे ज्यादा
खतरा बच्चों के लिए ही है। सड़क के निर्माण के लिए शिकायत की गई लेकिन अभी तक लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया।
