आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई पदाधिकारियों ने शलभ भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में मासिक बैठक में मंडी धनौरा के जेएनएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संचालक शलभ भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले की घटना की निंदा की गई। पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शलभ
भारद्वाज कल जब कॉलेज बंद करके जा रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से उनका परिवार सदमे में है। हम इस जघन्यपूर्ण हमले की निंदा करते हैं। मंडलीय अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह ने कहा की हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए जिससे कि पीड़ित को न्याय मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, गुरनाम सिंह, नरेश सिंह, बालक राम, दानिश हबीब खान, आसिम अब्बासी आदि मौजूद रहे।
