Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 23, 2022

UP board: गर्भवती महिला की परीक्षा में लगा दी ड्यूटी

 प्रयागराज, गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में आठ महीने की गर्भवती शिक्षिका की ड्यूटी लगा दी गई। परीक्षा को लेकर मंगलवार को सेंट एंथोनी कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में पीड़ित शिक्षिका सभागार तक 40 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर पहुंची।



वह अफसरों के आगे-पीछे प्रार्थना लेकर गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोरांव क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका का कहना है कि स्त्रत्त्ी रोग विशेषज्ञ ने 24 मार्च से मातृत्व अवकाश पर जाने की सलाह दी है और उसी दिन से शुरू हो रही 10वीं-12वीं की परीक्षा में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगा दी गई है।


मजिस्ट्रेट को सता रही टोल टैक्स की चिंता: प्रयागराज। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट को टोल टैक्स की चिंता सता रही है।


मजिस्ट्रेट का कहना है कि सरकारी कार्य से उन्हें एक से दूसरे स्थान पर जाना है।


रास्ते में पड़ने वाले टोल पर वे अपनी जेब से टैक्स क्यों दें। सेंट एंथोनी कॉलेज में मंगलवार को बैठक के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा


UP board: गर्भवती महिला की परीक्षा में लगा दी ड्यूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link