Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 7, 2022

जनपद में परिषदीय स्कूलों का समय बदला

 प्रयागराज : भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। गुरुवार से प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक स्कूल खुलेंगे। इससे पहले सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय खुल रहे थे। प्रयागराज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। 



प्रयागराज बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजा था। बुधवार को डीएम संजय खत्री ने उसे मंजूरी दे दी है। 20 मई तक परिषदीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। स्कूल चलो अभियान भी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। 21 मई से 20 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा।


जनपद में परिषदीय स्कूलों का समय बदला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link