Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 7, 2022

अपुन लिखेगा नहीं’ परीक्षा में दसवीं के छात्र पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार

अपुन लिखेगा नहीं’ परीक्षा में दसवीं के छात्र पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार


कोलकाता:-अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और इस फिल्म के डायलॉग की धूम अभी भी मची हुई है। सेलेब्रेटी से लेकर क्रिकेटर और आम लोगों के बीच भी इस फिल्म के डायलॉग ‘अपुन झुकेगा नहीं’ का क्रेज देखने को मिला। इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक जबरदस्त तस्वीर देखने को मिली। यहां के एक छात्र ने अपने किसी परीक्षा में इसी डायलॉग की तर्ज पर लिखा दिया, अपुन लिखेगा नहीं।दरअसल, यह मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता का है।



दसवीं के एक छात्र ने अपनी आंसर शीट में यह लिखा है। बताया गया कि परीक्षा हो चुकी थी और अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम चल रहा है। इसी बीच एक जांचकर्ता ने पाया कि आंसर शीट के एक पूरे पेज पर लिखा है, ‘पुष्पा, पुष्पा राज..अपुन लिखेगा नहीं’। इतना ही नहीं इसके आगे उस शब्द का भी प्रयोग किया गया है जिसे अल्लू अर्जुन ने फिल्म के असली डायलॉग में किया है। 


छात्र के इस अंदाज को देखकर जांचकर्ता पहले तो हैरान रह गए और फिर इसके बाद अब इसकी तस्वीर भी सामने आई है। यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों तक भी यह बात पहुंचाई गई। हालांकि यह नहीं बताया गया कि घटना पर कोई कदम उठाया गया है या नहीं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2022 मार्च में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सात मार्च को शुरू हुई और 16 मार्च को समाप्त हुई है। इसी परीक्षा के दौरान छात्र ने यह कारनामा किया है। आंसर शीट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।



अपुन लिखेगा नहीं’ परीक्षा में दसवीं के छात्र पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link