फतेहपुर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से गायब शिक्षकों के खिलाफ डीएम अपूर्वा दुबे ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे शिक्षकों की पत्रावली तलब की है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्षनिरीक्षक की ड्यूटी से गायव माध्यमिक और बेसिक के शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।

