Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 6, 2022

स्कूल चलो अभियान शुरू, घर-घर से बच्चों को स्कूल लेकर आएंगे शिक्षक

 परिषदीय विद्यालयों में किया गया स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का प्रसारण 

ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को किए स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का प्रसारण जिले के विद्यालयों में किया गया। इस दौरान अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।


जिले में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री एवं श्रम सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पालिकाध्यक्षा रजनी साहू ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में किया गया अभियान का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार और जिले के 1354 परिषदीय विद्यालय सात बीआरसी कार्यालयों व अन्य शिक्षा इकाइयों पर दिखाया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें घर-घर जाकर शिक्षा से वंचित नौनिहालों को शिक्षा से जाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्कूल चलो अभियान पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया।

जिले के कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीआईओ एनआईसी अशोक सक्सेना, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, बीएसए रामप्रवेश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, ईओ नपा निहालचंद्र आदि उपस्थित रहे।

स्कूल चलो अभियान शुरू, घर-घर से बच्चों को स्कूल लेकर आएंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link