Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 6, 2022

Primary ka master: शिक्षका को बाइक सवार लोगों ने रौदा , गंभीर रूप से घायल

 बुलंदशहर : कोतवाली नगर क्षेत्र में एसडीएम कॉलोनी के सामने हाईवे के किनारे खड़ी होकर स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही शिक्षिका को बाइक सवारों ने रौंद डाला। जिसमें शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया ।जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



एसडीएम कॉलोनी निवासी सीमा यादव तहसील क्षेत्र के ग्राम गफ्फारगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए कॉलोनी के सामने हाईवे किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी ।बताया जाता है इसी दौरान बाइक पर सवार दो स्कूली बच्चे आए और उन्होंने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शिक्षिका को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिक्षिका एक पैर से दिव्यांग है। शिक्षिका के पति अतुल कुमार यादव ने मामले की बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Primary ka master: शिक्षका को बाइक सवार लोगों ने रौदा , गंभीर रूप से घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link