Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 13, 2022

शिक्षकों का विभाग को ज़वाब: स्कूलों में बिजली न पंखा, ऐसे में नहीं रुक पाएंगे साहब!

 शिक्षकों का विभाग को ज़वाब: स्कूलों में बिजली न पंखा, ऐसे में नहीं रुक पाएंगे साहब! 


आगरा। न स्कूलों में बिजली है, न पंखे हैं। ऐसे में छुट्टी के बाद बिल्कुल नहीं रुक पाएंगे साहब। चाहे कितने भी आदेश जारी कर दीजिए। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने विभाग को दो टूक जवाब दे दिया है। मसला ये है कि जब से स्कूलों का समय बदला है। तब से शिक्षकों को दो घंटे तक रोकने का फरमान जारी कर दिया गया है। जिसके तहत विभाग का कहना है कि स्कूल चलो अभियान के तहत होने वाले कार्यों को कराया जाएगा। वहीं शिक्षकों का कहना कि स्कूल चलो अभियान के तहत सुबह से ही काम शुरू हो जाता है।  



घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया जाता है। ऐसे में स्कूल की छुट्टी के बाद रुकने का क्या औचित्य है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी है कि स्कूलों में बिजली की ही व्यवस्था नहीं है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि विभाग ने कार्यवाही की तो मुख्यमंत्री को टवीट कर जानकारी दी जाएगी।


बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के लिए ही रोका जाता है। स्कूलों में बिजली की व्यवस्था करायी जा रही है। जल्द ही सभी स्कूलों में बिजली होगी।

शिक्षकों का विभाग को ज़वाब: स्कूलों में बिजली न पंखा, ऐसे में नहीं रुक पाएंगे साहब! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link