बीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण
बीघापुर। बीएसए ने सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में प्रधान शिक्षिका के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए संजय तिवारी ने ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर पृथ्वीखेड़ा, रावतपुर, कंपोजिट विद्यालय चारा व दलपत खेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पृथ्वीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका उर्मिला बिना सूचना अनुपस्थिति मिली। प्रार्थनापत्र भी नहीं था। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। इसके बाद वह रावतपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां
इंचार्ज शिक्षिका दीपिका मेहरोत्रा चिकित्सकीय अवकाश पर थीं। ऑनलाइन प्रार्थनापत्र मिला। बारा व ओसियां मैं संचालित कंपोजिट स्कूल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही मिली। ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं है, उनका बीआरसी स्तर पर समाधान किया जाए। बीईओ व एआरपी के निरीक्षण की आख्या के लिए बना रजिस्टर अधूरा मिला। इस पर बीईओ नसरीन फारुकी व एआरपी को निर्देश दिए कि अभिलेख दुरुस्त रखे जाएं।
.jpeg)
