Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 13, 2022

नकली मालिक बन शिक्षक को बेच दी जमीन

 बेवर थाना क्षेत्र के नगला देवी निवासी शिक्षक को शातिरों ने नकली मालिक बनकर एक जमीन 45 लाख रुपये में बेच दी। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीते वर्ष जुलाई माह में गांव के योगेंद्र उर्फ छोटे ने एक जमीन के संबंध में रिश्तेदार आनंद कुमार निवासी परीखा से मुलाकात कराई थी। इसके बाद आनंद ने राहुल को परिचित जयपाल उर्फ जगपाल निवासी नेकामक से जमीन खरीदने के संबंध में बातचीत कराई जयपाल ने बताया कि नेकामऊ में उसको साली की एक जमीन है। 28 दिसंबर को जमीन का बैनामा राहुल के नाम करने के साथ 15.60 लाख का चैक लिया। वहीं एक जमीन के बगाना के तौर पर तीन लाख रुपये ले लिए गए


जब वह जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो वहां जमीन के असली मालिक से मुखा जाना आसली जानकारी हुई और पता चला कि एक महिला जयपाल की माली शेष कुमारी बनकर बैनामा कराने तहसील पहुंची थी। राहुल के अनुसार जमीन के नाम पर उस से करीब 45 लाख रुपये की ठगी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनंद, जयपाल उर्फ जगपाल, शेष कुमारी, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटे, सोनू निवासी परीक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धानाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि आरोपियों के फोन स्विच ऑफ है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

नकली मालिक बन शिक्षक को बेच दी जमीन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link