Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 25, 2022

शिक्षक, शिक्षामित्र समेत 13 अनुपस्थित, कटा वेतन

 ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण शुक्रवार को भी किया गया। बीएसए सहित खंड शिक्षाधिकारी और जिला समन्वयकों ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 13 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोका गया।


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नई बाजार व परगासपुर का निरीक्षण किया शिक्षण कार्य व बच्चों के लिए अन रहे मध्याहन को देखा परगासपुर विद्यालय में बीएसए संग बीईओ और जिला समन्वयकों ने की स्कूलों की जांच में अनुदेशक प्रियंका अनुपस्थिति मिली। सभी का एक दिन का वेतन कटेगा।


इसी तरह खंड शिक्षाधिकारी डीप फराह रईश के निरीक्षण में रैपुरा में प्रधानाध्यापक नवीन कुमार श्रीवास्तव, कोइलरा में अनुदेशक प्रिया श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलो खंड शिक्षाधिकारी अभोली वेदप्रकाश यादव के निरीक्षण में तुलापुर में सहायक अध्यापक अन्नपूर्णा अनिल, खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर के निरीक्षण में बनोटी की प्रधानाध्यापक विद्या देवी व सहायक अध्यापक सोनी जायसवाल अनुपस्थति मिलीं जिला समन्वयक निर्माण शिवम सिंह के निरीक्षण में सरई मिश्रानी विद्यालय में शिक्षामित्र विनोद कुमार, सहायक अध्यापक राजेंद्र मोहन, सरोज यादव, अवधेश कुमार सिंह व अनुदेशक सुनीता मौर्या गायब रहा। जबकि सर राजपुतानी विद्यालय में अनुदेशक पूजा प्रियदर्शिनी व जिल्ला समन्वयक एमआइएस मोहित मौर्य के निरीक्षण में कंसापुर विद्यालय में सहायक अध्यापक संजू देवी गायब मिलीं। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए है।

शिक्षक, शिक्षामित्र समेत 13 अनुपस्थित, कटा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link