लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। शिक्षिकों को विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए नौ सूत्रीय ज्ञापन सौएम को भेजा।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, मान्यता की धारा 7 क (क) को 7 (4) में संशोधित कर वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों की सेवा शर्त निर्धारित कर न्यूनतम मानदेय 15,000 रुपए प्रतिमाह आरटीजीएस प्रणाली से देने,
माध्यमिक विद्यालय में लंबित अवशेष का भुगतान तीन माह कराने, माध्यमिक शिक्षक एवं कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा देने माध्यमिक शिक्षा परिषद को परीक्षा व मूल्यांकन की पारिश्रमिक दरों में वृद्धि कर सीबीएसई के बराबर करने समेत अन्य मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह, वीर प्रताप सिंह सहित नारायण सिंह चौहान, विमल कुमार मौर्य, श्याम नारायण वर्मा, गिरीश चंद्र, अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ दीक्षित, टीडी सिंह, संजीता शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार नवल किशोर मित्रा, राजेश कुमार यादव मौजूद रहे द
%20(1).jpeg)
