Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 8, 2022

शिंजो आवे के निधन पर पीएम मोदी बोले दोस्त खो दिया, 1 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान

 Shinzo Abe passes away: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंदो आबे के गोली लगने से निधन की खबर को दुनिया ने स्तब्ध कर दिया है। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाब रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।



शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गोली मार दी थी। हमले में आबे को छाती पर दो गोली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौत की आधिकारिक सूचना जारी हुई। आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया।


कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कल यानि 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।’


पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मिस्टर आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’


गौरतलब है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे। वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे। उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापा के विदेश मंत्री रहे थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार किया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई

शिंजो आवे के निधन पर पीएम मोदी बोले दोस्त खो दिया, 1 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link