Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 8, 2022

सचिव बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल के खिलाफ शिक्षक के जिला आवंटन आदेश पर अवमानना याचिका की मांगी रिपोर्ट

 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्वालिटी प्वाइंट अंक के आधार पर सहायक अध्यापकों को जिला आवंटन आदेश की अवहेलना करने पर सचिव बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के अफजल अहमद व 30 अन्य की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी को सुनकर दिया है।



अवमानना याचिका के अनुसार प्रेमा सिंह व 30 अन्य के मामले में कोर्ट ने सचिव को जिला आवंटन का निर्देश दिया है। आदेश के खिलाफ सरकार की विशेष अपील लंबित है। आदेश पर अंतरिम रोक नहीं लगाई गई है। फिर भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता यतींद्र को याचिका की प्रति देने और उनसे स्टेटस की जानकारी देने को कहा है।


सचिव बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल के खिलाफ शिक्षक के जिला आवंटन आदेश पर अवमानना याचिका की मांगी रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link