Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 8, 2022

राजकीय शिक्षकों को वेतन की दोहरी व्यवस्था से संकट

 प्रयागराज : प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) के अंतर्गत संचालित राजकीय हाईस्कूलों के 8000 शिक्षकों व कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है।



यह स्थिति राजकीय शिक्षकों को वेतन दिए जाने के दो अलग-अलग मद होने से बनी हुई है। राजकीय शिक्षक संघ पाण्डेय और भड़ाना गुट ने समग्र शिक्षा के शिक्षकों का वेतन भी राजकीय इंटर कालेजों के शिक्षकों की तरह नियमित दिए जाने की मांग रखी है, ताकि समान रूप से सभी को नियमित समय पर वेतन मिल सके। पाण्डेय गुट की अध्यक्ष छाया शुक्ला, प्रांतीय कार्यकारी मंत्री सत्यशंकर मिश्र व महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक से मिलकर इन शिक्षकों के वेतन का मुद्दा उठाया । कहा कि दो दिन में वेतन निर्गत करने का आदेश नहीं दिया तो 11 जुलाई को समग्र शिक्षा के विद्यालयों में ताला लगाकर शिक्षक, प्रधानाचार्य व कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भड़ाना गुट के अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना व प्रांतीय महामंत्री डा. रविभूषण ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इसी मुद्दे पर पत्र भेजा है। कहा है कि नए वित्तीय वर्ष में समग्र शिक्षा के विद्यालयों के शिक्षकों में समस्या विद्यमान है। व्यवस्था की जाय कि प्रत्येक माह की एक तारीख को नियमित रूप से इनको भी वेतन मिल सके।


राजकीय शिक्षकों को वेतन की दोहरी व्यवस्था से संकट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link