Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 18, 2022

निरीक्षण के दौरान 12 शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण

 

पडरौना ।। शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी बीईओ और जिला समन्वयकों की टीम ने कसया, रामकोला, कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया और कप्तानगंज ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।


शिक्षा विभाग की तरफ से निरीक्षण के लिए लगाई टीम ने विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, एमडीएम में मेन्यू के अनुसार भोजन, पढ़ाई की गुणवत्ता और शासन की तरफ से जारी विभिन्न योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। इसमें मिली कर्मियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित को निरीक्षण दिया गया। इस निरीक्षण के दौरान एक



प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक, चार अनुदेशक और छह शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा

ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग की तरफ से टीम बनाकर ब्लॉकवार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मिली कर्मियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कुल 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निरीक्षण के दौरान 12 शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link