Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 18, 2022

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की मौत से शोक की लहर

मंडी धनौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत वाजिदपुर के रमपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक गौतम मलिक की मौत की खबर पर विकास खंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी शिक्षक गौतम मलिक की मौत से बेहद दुखी है। उनका कहना है कि गौतम हंसमुख मिजाज व जिंदादिल ईसान थे।



जानकारी के अनुसार गौतम मलिक की दिल्ली स्थित निवास पर मौत हो गई थी। वह बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गए थे। शुक्रवार की देर रात उसकी मौत की खबर स्थानीय शिक्षकों को मिली थी रमपुरा के प्राइमरी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने बताया कि रविवार को गौतम के मूल गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने गौतम मलिक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के अनुरोध पर अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि गौतम की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उनको नहीं है। 

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की मौत से शोक की लहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link