Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 15, 2022

यूपी के सभी लाइट एंड साउंड शो आज से 17 अगस्त तक रहेंगे निशुल्क, आदेश जारी

 उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में संचालित सभी लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन शो को 14 से 17 अगस्त तक नि:शुल्क कर दिया है।



यही नहीं लेजर शो और डिजिटल गैलरी आदि में भी आम जन व सैलानियों को निशुल्क एंट्री मिलेगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।


उन्होंने सभी निकायों व विभागों द्वारा संचालित शो को निशुल्क करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी मौजूद थे।

यूपी के सभी लाइट एंड साउंड शो आज से 17 अगस्त तक रहेंगे निशुल्क, आदेश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link