Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 15, 2022

स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में नहीं फहराया गया तिरंगा, 3 बजे स्कूल के रसोइया ने फहराया तिरंगा

 पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शासन ने तिरंगा यात्रा निकालकर सभी से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने को कहा है। इसके बावजूद स्वतंत्रता दिवस पर हरैय्या सतघरवा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नोहरडीह में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया और न ही स्कूल में कोई अध्यापक या कर्मचारी पहुंचा। जिससे लोगों में रोष है।



स्वतंत्रता दिवस पर छात्र और छात्राएं विद्यालय पहुंची तो कोई शिक्षक नहीं दिखा। इसके बाद बच्चों ने काफी देर इंतजार किया तो भी शिक्षक नहीं आए। जिसके बाद बच्चे निराश होकर घर चले गए। इस बात की जानकारी होने पर गांव के राजकुमार पांडेय, राकेश, राज रक्षा, श्रवण कुमार, चिन्तामण सुखराम और लियाकत अली आदि स्कूल पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।


पिछले कई दिनों से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि पूरा देश अमृत महोत्सव के तहत पिछले कई दिनों से जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाल रहा है। दूसरी तरफ लापरवाही का यह आलम है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी तिरंगा नहीं लहराया गया।


लोगों ने तिरंगा नहीं फहराए जाने की शिकायत की

स्कूल पर तिरंगा नहीं फहराए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया और शाम तीन बजे स्कूल के रसोइया ने आकर तिरंगा फहराया।


बीएसए बोले- मामले की कराई जा रही जांच

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम चन्द्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। अगर मामला सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में नहीं फहराया गया तिरंगा, 3 बजे स्कूल के रसोइया ने फहराया तिरंगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link