Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 15, 2022

शिक्षकों ने तिरंगा देकर घर पर लगाने के लिए किया प्रेरित

 शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव 

लखीमपुर खीरी। आजादी के

अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत शनिवार को सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा तीन से लेकर छह तक के बच्चे पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न वाहिनियों में शामिल बच्चे बंदूकें, त्रिशूल, कटार, धनुष बाण एवं दंड आदि लेकर नगर में घूमे।

शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। इसमें शामिल विवेकानंद वाहिनी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल, व्यवस्थापक रवि भूषण साहनी सहित शिक्षक शामिल रहे। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय राष्ट्रध्वज तिरंगा एवं आजादी का अमृत महोत्सव था इसमें प्रयाशी राज प्रथम, स्मृति दूसरे एवं भावना शुक्ला तृतीय रहीं प्रधानाचार्य ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया। संचालन चंद्रपाल सिंह एवं राकेश तिवारी ने किया।



उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक रोजाना ध्वजारोहण करना है। इसके पहले दिन स्कूल परिसर में ध्वजारोहण प्रातः नौ बजे मुख्य अतिथि प्रबंधक विमल अग्रवाल ले किया।

प्रधानाचार्य ने छात्राओं को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का अनुकरण करते हुए सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। शहर में निकली तिरंगा यात्रा में कॉलेज के छात्र एवं स्टाफ शामिल रहा। वहीं आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश वर्मा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मोहल्ला राजाजीपुरम एवं राजापुर में तिरंगा वितरण किया। प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला, सुबोध कुमार त्रिवेदी ने राहगीरों को तिरंगा देकर घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया इसमें

शिक्षक, शिक्षिकाए एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

शिक्षकों ने तिरंगा देकर घर पर लगाने के लिए किया प्रेरित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link