Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 31, 2022

विद्यालय में 20 दिन में तीसरी बार चोरी

 तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव में स्थित संविलियन विद्यालय में रविवार की रात चोरी हो गई। 20 दिन के भीतर तीसरी बार इस विद्यालय में चोरी हुई है।



उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला पांडेय की प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह जब वह विद्यालय पहुंची ती एक कमरे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो दो कुदाल, चार लोहे की बाल्टी, लोहे की रिपेयरिंग के लिए रखे बेंच तथा लोहे के कबाड़ गायब थे। इसकी सूचना 'डायल 112 को दी गई है।


उन्होंने बताया कि 20 दिन के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है, जिसमें पंखा और कुर्सी सहित कई सामान चोरी हो गया। उन्होंने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मौके पर पीआरवी भेजी गई थी। घटना की तफ्तीश की जा रही है।

विद्यालय में 20 दिन में तीसरी बार चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link