Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 31, 2022

महिला शिक्षक के पति की मस्तिष्क ज्वर से मौत

 खुटहन, हिसं।



सियराबासी गाँव निवासी व महिला शिक्षक के पति की सोमवार की भोर में लखनऊ के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह महीनों से मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित चल रहे थे। रोते बिलखते परिजन वहां से शव घर लाकर सुतौली घाट पर अंतिम संस्कार कर दिए। गाँव निवासी 46 वर्षीय राजेश गौतम को माह पूर्व तेज बुखार और उल्टी होना शुरू हुआ। आस पास चिकात्सालयो में उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। इनकी पत्नी नीलम देवी महमदपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। तथा इनके पिता रामप्यारे शिक्षक पद से कार्यमुक्त हो चुके है। राजेश मिलनसार स्वभाव के थे। घटना की जानकारी होते ही पूरे गाँव में शोक की लहर फैल गई।

महिला शिक्षक के पति की मस्तिष्क ज्वर से मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link