Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 31, 2022

यूपी के आवासीय विद्यालयों का होगा निरीक्षण

 लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने 18 मंडलों में बन रहे अटल आवासीय विद्यालयों की निर्माण प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन



विद्यालयों का संचालन अप्रैल 2023 से शुरू कराने के निर्देश दिए थे। राजभर ने कार्यदायी संस्था को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण में स्वीकृत ड्राइंग से इतर कोई काम नहीं होना चाहिए। श्रम मंत्री ने मंगलवार को नवीन भवन स्थित तिलक हॉल में हुई बैठक में कहा कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग तय समय सीमा के अंदर थर्ड पार्टी निरीक्षण अवश्य कराएं। इसके अलावा प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की भी समीक्षा की गई।


यूपी के आवासीय विद्यालयों का होगा निरीक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link