Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 20, 2022

Basic shiksha news: हर ब्लॉक के 50 बच्चों को करवाई जाएगी एक्सपोजर विजिट, प्रति बच्चा 600 रुपया के हिसाब से बजट जारी

 वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों के लिए दिशानिर्देश एवं धनराशि प्रेषित की जा रही है। RAA के अंतर्गत मुख्य गतिविधियां निम्नवत हैं -


1. ब्लॉक स्तर पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

2. जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

3. प्रत्येक विकास खण्ड से 50 बच्चों का एक्सपोजर विजिट। 


अतः संलग्न दिशानिर्देश एवं समय सारिणी के अनुसार जनपद एवं विकास खंड स्तर पर गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें।




हर ब्लॉक के 50 बच्चों को करवाई जाएगी एक्सपोजर विजिट, प्रति बच्चा 600 रुपया के हिसाब से बजट जारी



लखनऊ । विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए हर ब्लॉक से 50 बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ब्लॉकवार क्विज प्रतियोगिता से ये बच्चे चुने जाएंगे। प्रति बच्चा 600 रुपया बजट दिया जाएगा। 



राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने 7.95 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया। एक्सपोजर विजिट के लिए प्रति ब्लॉक 30 हजार रुपये दिया जाएगा। इसमें बच्चों को जिले या मंडल में तारामंडल, चीनी मिल, म्यूजियम, रीजनल साइंस सिटी, न्यूज पेपर प्रिटिंग प्रेस, औद्योगिक इकाई, प्रयोगशाला, वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र आदि की विजिट करवाई जाएगी। बच्चों को इस दौरान परिवहन के अलावा नाश्ता-खाना, 3 बोतल पानी, बिस्किट, चिप्स या फल, नोट बुक, पेन, जूट का बैग दिया जाएगा।



ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में से 100 बच्चे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार बच्चों की संख्या तय कर दी गई है। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी का मॉडल बनाने के लिए धनराशि अलग से दी जाएगी। जिला स्तर पर 10 श्रेष्ठ मॉडलों का चयन होगा और बच्चों को नगद पुरस्कार या विज्ञान की किताबों का सेट या माइक्रोस्कोप जैसी चीजें दी जाएंगी।













Basic shiksha news: हर ब्लॉक के 50 बच्चों को करवाई जाएगी एक्सपोजर विजिट, प्रति बच्चा 600 रुपया के हिसाब से बजट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link