Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 20, 2022

शर्मनाक: कक्षा चार की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

पीड़िता के पिता के पूछताछ करने पर आरोपियों ने किया अपमानित


 संतकबीरनगर / धनघटा महुली क्षेत्र की रहने वाली चौथी कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा को गर्भ ठहरा तब परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपियों से पूछताछ की तो वे अपशब्द कहने लगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा चार में परिषदीय स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि चार माह पूर्व स्कूल जाते समय गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में कब्रगाह के पास बगीचे में बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। बेटी ने डर के मारे घरवालों को नहीं

बताया। एक हफ्ता पहले गर्भवती होने पर जानकारी हुई, तब बेटी ने पूरी घटना बताई। पिता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उन्होंने जब आरोपियों से पूछताछ की तो वे अपशब्द कहने लगे।


लोकलाज के भय से घरवालों ने बेटी का एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करा दिया। पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शर्मनाक: कक्षा चार की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link