Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 23, 2022

Basic shiksha news: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट बनाई, एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट बना ली गई है। इस वेबसाइट के आधार पर कई लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। यह मामला सामने आने पर शिक्षा मंत्री ने एफआईआर कराने का आदेश दिया। इसके बाद ही सचिव राधा कृष्ण तिवारी की ओर से वजीरगंज कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



परिषद के सचिव राधा कृष्ण तिवारी के मुताबिक शाहमीना रोड स्थित उनके शिक्षा परिषद के नाम से फर्जी वेवसाइट बनायी गई है। इसका कार्यालय प्रयागराज, सिविल लाइन दिखाया गया है। जबकि परिषद का दफ्तर स्थानान्तरित नहीं किया गया है। यह शाहमीना रोड पर ही है। इसमें ई-मेल आईडी भी दूसरी दिखायी गई है। जबकि असली वेवसाइट का उदघाटन मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में छह जून को किया था। वजीरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल ने कुछ तथ्य जुटाये हैं। उस आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Basic shiksha news: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट बनाई, एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link