Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 23, 2022

शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा संघ

 गोरखपुर),


उरुवा स्थित श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री श्यामनारायन सिंह ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट सदैव आगे रहा है। आगे भी शिक्षकों के हितों के लिए संगठन सदैव तत्पर है।



उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को अपने स्कूल में पठन-पाठन की प्रक्रियाओं पर मजबूती से बल देना चाहिए। बैठक में देवनाथ राय, सुरेंद्र सिंह, राकेश चन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, जितेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा संघ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link