Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 23, 2022

प्रधानाध्यापक और प्रधान ने मिलकर बदल दी स्कूल की तस्वीर

 पीलीभीत। चाट फिरोजपुर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने मिलकर विद्यालय की तस्वीर बदल डाली है। स्कूल परिसर को पब्लिक स्कूल की तरह ऐसा सजाया और संवारा कि विद्यालय मिशन कायाकल्प में स्वच्छता का राज्य


स्तरीय पुरस्कार जीत गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानाध्यापक नीराजना शर्मा और प्रधान मुंशीलाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पूरनपुर विकास खंड के चाट फिरोजपुर कंपोजिट विद्यालय में पहली से आठवीं तक के 564 विद्यार्थी हैं।


कक्षाओं की दीवारों पर पेंटिंग्स देखकर बच्चे गणित के सवाल हल करने के तरीके सीखते हैं जनपदों के बारे में जान जाते हैं यह सब काम 2019 से 2021 के बीच मिशन कायाकल्प के तहत हुआ है। बीईओ विजय बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा परिसर बच्चों को पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है प्रोजेक्टर और इन्वर्टर भी लगाया गया है।

प्रधानाध्यापक और प्रधान ने मिलकर बदल दी स्कूल की तस्वीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link