Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 9, 2022

रसोइया ने बीएसए पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, जिलाधिकारी ने सीआरओ को सौंपी जांच

 जिलाधिकारी ने सीआरओ को सौंपी जांच

बस्ती कस्तूरबा विद्यालय में जांच के लिए गए बीएसए पर एक मुख्य रसोइया ने दुव्यवहार समेत अन्य आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए सीआरओ नीता यादव को जांच सौंपी है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।


बीएसए ने जिले के एक कस्तूरबा विद्यालय का 24 जुलाई 2022 और तीन अगस्त 2022 को औचक निरीक्षण किया था। यहां कार्यरत एक मुख्य रया ने निरीक्षण के दौरान बीएसए स्तर से दुर्व्यवहार समेत अन्य आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पांच अगस्त को सीएम के पोर्टल पर की।



बीएसए ने प्रकरण में डीएम को पांच अगस्त को भेजी गई आख्या में बताया है कि 24 जुलाई 2022 की शाम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला समन्वयक एमडीएम भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान यहाँ कार्यरत मुख्य रसोइया की दो बेटियां मौजूद मिली जिनकी आयु लगभग बीस वर्ष थी जो अनाधिकृत रूप से विद्यालय में रह रही थीं।


उनके स्तर से विद्यालय की बच्चियों को परेशान कर अपशब्द कहे जाने की बात भी सामने आई रसोइया को अपनी बेटियों को विद्यालय परिसर से अन्यत्र रहने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। बीएसए के अनुसार आदेश का अनुपालन हुआ कि नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए तीन अगस्त 2022 को फिर से कस्तूरबा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां समस्त स्टॉफ मौजूद मिला।


जबकि मुख्य रसोइया की बेटिय अनाधिकृत से निवास करती पाई गई। मुख्य रसोइया स्तर से लगाए गए सभी आरोप गलत व निराधार है। रसोइया स्तर से लगाए गए आरोप को डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता लेते हुए तत्काल सीआरओ नीता यादव जांच करने के लिए निर्देशित किया है।

रसोइया ने बीएसए पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, जिलाधिकारी ने सीआरओ को सौंपी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link