Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 9, 2022

दाल-रोटी खिलाने के लाले, छात्रों को कैसे खिलाएं हलवा - खीर

 देवरिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दोपहर में एक सप्ताह तक विशेष भोजन कराया जाना है।


छात्रों को भोजन के साथ लड्डू हलवा, खीर खिलाई जानी है। अब प्रधानाध्यापकों को समझ में नहीं आ रहा है कि 4.97 और 7.45 रुपये में कैसे व्यवस्था करें। इसके लिए अतिरिक्त बजट नहीं है।



दूसरी तरफ, रसोइया ये पकवान बनाने में असमर्थ है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की लड्डू, हलवा, खीर खिलाने और फल वितरण के आदेश दिए गए हैं। शासन के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में तैयारी भी की जा रही है। जबकि एमडीएम के लिए मिलने वाली राशि में यह संभव नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन हर छात्र के हिसाब से करीब 40 रुपये का खर्च आएगा। जनपद के कुल 2120 परिषदीय स्कूलों में नामांकित 2.71 लाख विद्यार्थियों को के लिए प्रतिदिन एक करोड़ आठ लाख चालीस हजार रुपये का बजट चाहिए 


प्रधानाध्यापक परेशान हैं, क्योंकि उन पर विभागीय दबाव है। जबकि एमडीएम की व्यवस्था ही उधारी पर चल रही है।

दाल-रोटी खिलाने के लाले, छात्रों को कैसे खिलाएं हलवा - खीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link