Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 9, 2022

खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालयों को बनाएंगे निपुण

 लखनऊ। विभिन्न जिलों के 50 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने-अपने ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों को निपुण स्कूल बनाएंगे।



अधिकारियों ने खुद तीन साल के लक्ष्य को एक वर्ष में हासिल करने का बीड़ा उठाया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर इन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के अनुसार कोविड काल में स्कूलों की बंदी से प्रभावित पढ़ाई की भरपाई के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए विशेष कोर्स तैयार किया गया है। वर्ष 2026 तक इसे अलग-अलग पढ़ाया जाएगा। वर्तमान सत्र में पहली सितंबर से मार्च तक 22 सप्ताह का इसका विशेष क्लासरूम संचालन प्रस्तावित है। भाषा व गणित की इसमें पढ़ाई होनी है।


खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालयों को बनाएंगे निपुण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link