झांसी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर कक्षा नवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का मास्टर डाटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के स्तर से मास्टर डाटा अपडेट करने के लिए पूर्व दशम छात्रों के लिए 16 और दशमोत्तर के विद्यार्थियों के लिए 22 अगस्त तक का समय है।
डीआईओएस के मुताबिक समय सारिणी में निर्धारित समय अंतर्गत हर शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा अपडेट करने की कार्रवाई पूरी करे। सत्र 2022-23 में दशमोत्तर शिक्षण
संस्थानों के डिजिटल हस्ताक्षर का प्रावधान किया गया है, उन्हें तत्काल सत्यापित करें। हर छात्र को आधार के जरिए सत्यापित किया जाए 18 साल से कम उम्र के छात्रों का यदि आधार न हो तो उनके माता-पिता अभिभावक के आधार विवरण को सत्यापित किया जाए। अनुसूचित जाति पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रों का
भुगतान सिर्फ आधार बेस पेमेंट सिस्टम से किया जाएगा। राज्य स्तर पर हर छात्रा का मोबाइल नंबर अलग-अलग होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर पर कई छात्रों का डाटा होने पर उसे ब्लॉक किया जा सकता है। फीस के रूप में जो धनराशि छात्र द्वारा आवेदन और संस्था द्वारा भरे गए मास्टर डाटा में दर्ज की जा रही है, वह राशि अनुमन्य होनी जरूरी हैं।
.jpeg)
