Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 13, 2022

शिक्षामित्र को मनबढ़ों ने मारी गोली, पढ़ें पूरी खबर

 आजमगढ़, थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार बदमाशों ने शिक्षा मित्र को गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया। जबकि बदमाश फरार हो गए। घटना के समय शिक्षा मित्र घर से बाजार जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर बरदह थाने की पुलिस पहुंची। घायल शिक्षा मित्र को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।



घायल आद्या प्रसाद राजभर (43) पुत्र सतीराम राजभर है। वह बरदह थाने के इसहाकपुर गांव के निवासी हैं। आद्या प्रसाद राजभर शिक्षा मित्र हैं। वह गांव के एक सरकारी विद्यालय पर पढ़ाते हैं। शुक्रवार को रक्षा बंधन के दिन छुट्टी होने की वजह से आद्या प्रसाद घर पर ही थे। उनके घर मेहमान आने वाले थे। ऐसे में स्वागत के लिए वह ठेकमा बाजार से खरीदारी करने जा रहे थे। दोपहर साढे बारह बजे जैसे ही वह बरदह थाने के सम्मोपुर गांव के पास पहुंचे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पीछा करके आद्या प्रसाद को लक्ष्य करके गोली चला दिए। गोली आद्या प्रसाद के बाएं हाथ में लगने से वह बाइक समेत गिर गया। जबकि बदमाश फरार हो गए। दिन दहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बरदह थाने की पुलिस पहुंची। घायल को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बरदह संजय सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करके सच का पता लगाने में जुटी हुई है।


शिक्षामित्र को मनबढ़ों ने मारी गोली, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link