Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 2, 2022

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी: 41 जिलों में अलर्ट; बिजली भी गिर सकती है

 यूपी में भारी बारिश की चेतावनी: 41 जिलों में अलर्ट; बिजली भी गिर सकती है


वाराणसी और आगरा में शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश में सड़कें पानी से भर गईं। यहां सुबह से ही बादल छाए थे। UP में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।



इन 41 जिलों में आज और कल होगी बारिश

मौसम विभाग के बताया, "2 और 3 सितंबर को बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे तराई क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। यहां गरज-चमक के साथ बिजली भी गिरने का अनुमान है।

इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी बारिश होगी। बिजली की गरज-चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी: 41 जिलों में अलर्ट; बिजली भी गिर सकती है Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link