Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 2, 2022

प्रधानाचार्य पर लाठी डंडे से हमला, केस दर्ज

 


सोनभद्र पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के मधुपुर स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर एक अज्ञात लड़के ने लाठी-डंडे से मंगलवार को हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।



पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलया गांव निवासी दयाशंकर सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह चंद्र है गुप्त इंटर कॉलेज मधुपुर के प्रधानाचार्य है। मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे कॉलेज के पास पहुंचे। उसी समय पहले से घात लगाकर खड़े एक अज्ञात लड़के ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। लड़के ने गमछे से मुँह बांध रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

प्रधानाचार्य पर लाठी डंडे से हमला, केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link