Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 2, 2022

बाढ़ के पानी में डूबने से शिक्षक की मौत

 लालगंज दोकटी माना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के दुबे टोला निवासी शिक्षक की बीएसटी बंधे के पास बाद के पानी डूबने से शनिवार को मौत हो गई।



सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रामपुर पंचायत के दुबे टोला पुरवा निवासी महातम दुबे (58) पुत्र भोलानाथ दुबे शनिवार सुबह अपनी गाय को दियारे छोड़ने के लिए घर से निकले थे। गाय को दियारे में छोड़कर वापस रामपुर ढाला आए तो गाय भी वापस आ गई। वह फिर गाय की पकड़कर दियारे में पहुंचाने के लिए जाने लगे। इस दौरान बोएसटी बंधे के पास बाढ़ के पानी में उनका पैर फिसल गया।


वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के जवानों को बुलाकर शव को निकलवाया। महातम दुबे बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाते थे।

बाढ़ के पानी में डूबने से शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link